SSC Exam Calendar 2022-23 जारी, SSC CGL, CHSL, MTS, कॉन्स्टेबल भर्तियों का शेड्यूल
SSC Exam Calendar 2022-23: एसएससी एग्जाम (SSC Exam Dates 2022-23) कैलेंडर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL ,SSC CHSL, SSC MTSऔर एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी / GD समेत कई भर्तियों की संभावित परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। SSC Exam Dates 2022-23 कैलेंडर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया।
एसएससी द्वारा विभिन्न भर्तियों की परीक्षआएं अप्रैल, 2022 और जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। एसएससी एग्जाम कैलेंडर (SSC Exam Calendar) में परीक्षा के लिए विज्ञापन की संभावित तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीख की जानकारी दी गई है। Tentative Exam Calendar का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है।
एसएससी सीजीएल और सीएचएसएल टीयर-I एग्जाम कब?
- कैलेंडर के अनुसार, एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL 2021) का प्रीलिम्स एग्जाम अप्रैल 2022
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टीयर- I (SSC CHSL 2021) प्रीलिम्स एग्जाम मई 2022
- सीजीएल की आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू होगी
- सीएचएसएल की आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी 2022 में शुरू होगी
- फिलहाल परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।
SSC MTS, JHT, JT और SHT एग्जाम शेड्यूल
- कैलेंडर के अनुसार, मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा-2021 (टियर- I) जून, 2022
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2021 (पेपर- I) दिसंबर, 2022 में हो सकती है।
SSC GD Constable और JE एग्जाम शेड्यूल
- असम राइफल्स परीक्षा, 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एनआईए (NIA), एसएसएफ (SSF) और राइफलमैन (जीडी) में कॉन्स्टेबल (जीडी) जून, 2023 में आयोजित किए जाएंगे।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) परीक्षा, 2021 (पेपर-I) मार्च, 2023 में हो सकती है।
SSC Delhi Police सब–इंस्पेकटर और हेड कॉन्स्टेबल एग्जाम 2022
- दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2021 (पेपर- I) में सब-इंस्पेक्टर/SI (SSC Delhi Police Sub-Inspector) दिसंबर, 2022 में आयोजित होने वाले है
- , जबकि चयन पद परीक्षा, चरण-X, 2022 जुलाई 2022 में आयोजित हो सकती है। इसी तरह, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कांस्टेबल/HC (मंत्रिस्तरीय) की भर्ती सितंबर, 2022 में होगी,
- दिल्ली पुलिस परीक्षा- 2022 में MTS (सिविलियन) की भर्ती फरवरी, 2023 में होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2021 अप्रैल, 2023 में आयोजित होने वाली है।
SSC Exam Calender 2022-23 :- direct link